सिंह - वार्षिक भविष्य फल 2007
Apr 23rd, 2007 by admin
शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष विशेष अच्छा नहीं रहेगा। केतु तथा शनि की स्थिति राशि में रहने के कारण आप वात-पित्त जन्य रोगों से तथा रक्त विकार संबंधी परेशानी से व्यथित रहेंगे, अतः खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक सुख स्मृद्घि की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। बन्धुजन मिल-जुल कर रहेंगे तथा परस्पर पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा उनसे आपको लाभ ही मिलेगा। सन्तान पक्ष से आपका मन प्रसन्न्न रहेगा। उनका पूर्ण सुख-सहयोग आप प्राप्त करेंगे। स्त्री का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। वे विभिन्न प्रकार के शारीरिक व मानसिक कष्ट से पीडि़त रहेंगी। दाम्पत्य सुख व मधुर संबंधों में न्यूनता आएगी। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में लाभ व सफलता प्राप्ति की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। आवश्यक धनार्जन व उन्नति की प्राप्ति होती रहेगी। जनवरी से नवम्बर तक बृहस्पति राशि से चौथे भावस्थ होने के कारण कार्य क्षेत्र या आवास परिवर्तन की संभावना रहेगी लेकिन दिसम्बर में आप सरकारी लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस माह आपका कोई शुभ कार्य भी सम्पन्न होगा। अक्टूबर से दिसम्बर तक मंगल की शुभ स्थिति ग्यारहवें भावस्थ होने के कारण आप भूमि या भवन से लाभ प्राप्त करेंगे। आपके आय स्त्रोतों में भी वृद्घि होगी। आपके मान-सम्मान व दबदबे में वृद्घि होगी। फरवरी से जुलाई के मध्य विदेश यात्रा या लम्बी दूरी की यात्रा सम्पन्न हो सकती है। यात्रा में कष्ट भी हो सकता है। व्यर्थ के खर्चे अधिक होने से मानसिक दबाव रहेगा।