Posted in चेतन वाणी on Mar 18th, 2008 No Comments »
बस्ती भर में हो रहा, होली का हुड़दंग
तुम घर में क्यूं बैठकर, करते मुझको तंग
पड़ोसन के गाल पे, जैसे मला गुलाल
बीवी का रंग हो गया, कुछ पीला कुछ लाल
एस.एम.एस. शुभकामना, ई-मेल से प्यार
इन्टरनेट पर हो रहा, होली का त्योहार
पनघट मुझको घूरता, पानी में है आग
पिया गये परदेश में, कैसे खेलूं फाग
लगा लिया है मांग में, […]
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Mar 11th, 2008 No Comments »
वक्त के तेवर पीएम जी पहचान गए
साम्यवादियों को भी थोड़ा जान गए
परमाणु मुद्दा सुलझाने को मोहन जी
वाजपेयी को भीष्मपितामह मान गए
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Mar 3rd, 2008 No Comments »
लोकसभा में खूब बजे हैं बाजे जी
सत्ता वाले मिल-जुल कर हैं नाचे जी
वित्ति मंत्री खूब पिटारा खोला है
चुनाव हमारे लगता है दरवाजे जी
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Feb 25th, 2008 No Comments »
नया विधेयक परिसीमन का आया है
नव खुशियां और नया सवेरा लाया है
दशकों से जो इक कुर्सी को तोड़ रहे
चेहरा उनका लगता कुछ मुरझाया है।
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Feb 20th, 2008 No Comments »
नोट छापने की ये कैसी बेला है
शेयर मार्केट लगे ठगों का मेला है
अनिल अम्बानी थोड़ा हमको समझाओं
जनता के संग खेल कौन सा खेला है?
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Feb 9th, 2008 No Comments »
कोई जाति कोई पंथ विशेष नहीं
प्रांतवाद का भी कोई परिवेश नहीं
राज ठाकरे को जाकर ये समझाओ
मुंबई भारत का हिस्सा है देश नहीं
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Feb 4th, 2008 No Comments »
वैद्य मौत का यार हमारे भारत में
कैसा है व्यापार हमारे भारत में
पुलिस के सम्मुख किड़नी बेच गया देखो
डॉक्टर सीमा पार हमारे भारत में
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Feb 4th, 2008 No Comments »
हाथ लगा और शेयर देखो फिसल गए
अम्बानी जी सबसे आगे निकल गए
आम आदमी जब भी गया दलाल स्ट्रीट
शेयर बन कर ‘शेर’ उसे ही निगल गए
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Jan 21st, 2008 No Comments »
माया जी का जन्मदिन खूब मचा तूफान
बसपा वाले कर रहे बहना का सम्मान
बहना का सम्मान केक काटा है भारी
नोट चढ़ाओ खूब मची है मारामारी
कह चेतन कविराय राज की देखो छाया
मुलायम भी रटते हैं अब माया माया
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Jan 21st, 2008 No Comments »
पहले थे बड़े ही गोल्ड बकनर
उम्र से हो गए अब ओल्ड बकनर
ईमान की बॉलिंग नहीं झेल पाए
इंडिया टीम से हुए बोल्ड बकनर
Read Full Post »