लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकार
Feb 20th, 2008 by admin
नई दिल्ली। लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकार का सहयोग जरूरी है , यह कहना है केंदीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का। श्री जायसवाल ने उदार एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडिम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया के अखिल भारतीय सम्मेलन के अवसर पर रखे। इस अवसर पर सांसद श्री तारिक अनवर ने भी लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रस्तुत किया।
सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली के आईटीओ निकट स्थित गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने देश के विभिन्न प्रदेशों से आए समाचार पत्र प्रकाशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज 70 प्रतिशत ग्रामीण राष्ट्रीय समाचार पत्रों के स्थान पर क्षेत्रीय समाचार पत्रों को पढ़ कर ही संतुष्ट हो जाती है। इसीलिए लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की उपयोगिता केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों के लिए है। परंतु इस समाचार पत्रों को बदलती तकनीक में अपने आपको ढालना होगा।
इसी अवसरपर सांसद तारिक अनवर ने भी अपने पत्रकारिता से जुड़ाव को बताते हुए कहा कि मैं भी कॉलेज के समय से ही पत्रकारिता से जुड़ा रहा हूं और शायद इसलिए मैं इन लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की कठिनाइयों को समझ सकता हूं। आज भी समय के अभाव के चलते मैं एक पाक्षिक पत्रिका का प्रकाशन कर रहा हूं।
इस मौके पर सुभाष सूद एवं मनोहर प्रभाकर ने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित पत्रकारों का मार्गदर्शन किया पीआईबी के सुबोध शुक्ला ने पत्रकारों पीआईबी द्वारा प्रदान की जा रही प्रकाशन सामग्री के संबंध आ रही कठिनाइयों का निदान बताया। साथ ही पीआईबी की वेबसाइट में कुछ नए बदलाव का आश्वासन दिया जिससे प्रकाशकों को आसानी से प्रकाशन सामग्री उपलब्ध करायी जा सके।
सम्मेलन में ऐसो. के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. चंदोला व महामंत्री अशोक चतुर्वेदी ने प्रकाशकों की समस्याओ को दूर कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्य से समाचारपत्र प्रकाशक पधारे।
आयोजिक कार्यशाला में लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की व्यवहार्यता एवं लाभदायकता पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त एक तकनीकी प्रशिक्षिण कार्यक्रम का आयोजन भी इस दौरान किया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त एसो. लगभग 22 वर्षों से समाचार पत्र प्रकाशकों की सेवा में सेवारत है।